जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से तीन घायल

जमीन विवाद में मारपीट, दोनों पक्ष से तीन घायल
मनिहारी मनिहारी थाना क्षेत्र के बोलिया पंचायत के वार्ड-एक जहुर टोला छिट बोलिया गांव में ज़मीन विवाद में दोनों पक्ष से तीन लोग घायल है. बुधवार की सुबह दो भाइयों के बीच ज़मीन विवाद मारपीट में तब्दील हो गया. प्रथम पक्ष से शेख मुबारक, शेख सत्तार उर्फ मन्नु घायल है. अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज कर कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया. दूसरे पक्ष से शेख मन्नु घायल है. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है. महज ढ़ाई फीट जमीन को लेकर विवाद है. घटना के बाद दोनों पक्षों ने मनिहारी थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी है. थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










