पलसा काली मंदिर व खेतों से पंप सेट चोरी की घटना से किसान परेशान

पलसा काली मंदिर व खेतों से पंप सेट चोरी की घटना से किसान परेशान
18 दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली, अधिकारी मौन आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व पलसा काली मंदिर का ताला तोड़ दान पेटी और घंटी की चोरी कर लिए जाने के 18 दिन बाद भी पुलिस उद्भेदन नहीं कर पाई है, मंदिर के पुजारी सितेश शर्मा ने बताया कि दान पेटी से लगभग 35 हजार नकद चोरी करने के बाद चोरों ने दान पेटी को फेंक दिया था, जिससे दान पेटी को पुलिस ने खेत के निकट से बरामद किया था. वहीं मंदिर में चोरी की घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद खेतों से पंपिंग सेट चोरी की घटना थाना क्षेत्र में बढ़ गयी है. एक तो पहले मंदिर सुरक्षित नहीं और दूसरा अब किसान खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं, किसान आखिर जाए तो जाए कहां, पुलिस के भरोसे किसान खेतों में पंपसेट छोड़ घर में सुकून भरी नींद सोते हैं और खेत से पंप चोरी हो जाती है, उक्त मामले को लेकर बारसोई डीएसपी अजय कुमार ने जानकारी देते हुए कहा है कि थाना क्षेत्र में हो रहे चोरी के मामले में आजमनगर थाना अध्यक्ष अनुसंधान कर रहे हैं,
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




