महानंदा में बाढ़ से किसान मायूस, फसल बोआई में होगी देरी

Updated at : 06 Oct 2025 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा में बाढ़ से किसान मायूस, फसल बोआई में होगी देरी

महानंदा में बाढ़ से किसान मायूस, फसल बोआई में होगी देरी

विज्ञापन

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के पांच पंचायतों में महानंदा नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि होने से सैकड़ों किसानों में मायूसी छाई हुई है. जिससे किसान परेशान हैं. काठघर, प्राणपुर, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरीपुर के किसान रंजीत साह, छंगोरी साह, पांचू मंडल, प्राणपुर के धीरेन्द्र यादव, छोटू यादव, मन्नू रविदास, जोगा मंडल, अजाबूल, रफीक, मजबूर रहमान, दिलीप सिंह, जुलूम सिंह, प्रमोद सिंह, रघुनाथ यादव, संतोष यादव, राजकुमार मंडल, मुस्तफा सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि पन्द्रह अक्तूबर से मक्का फसल का बोयाई किया जाना था. ताकि दियारा क्षेत्र में दो फसल मक्का और पटसन का फसल का लाभ किसानों को मिल सके. महानन्दा नदी में अचानक जलस्तर में वृद्धि होने से सूखा हुआ जमीन डुबकर गिला हो गया है. अब किसानों का जमीन सुखने में तकरीबन एक से डेढ़ माह लग सकता है. इस तरह से किसानों को किसी तरह मात्र एक फसल का ही लाभ मिल सकता है. जिसको लेकर किसानों में मायूसी छाई हुई है. जिसको लेकर दर्जनों किसान परेशान हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन