दो चोर को मोटर चोरी करते किसानों ने रंगे हाथ पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
दो चोर को मोटर चोरी करते किसानों ने रंगे हाथ पकड़ा

दो चोर को मोटर चोरी करते किसानों ने रंगे हाथ पकड़ा

विज्ञापन

मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के क्षेत्र में बीते देर रात्रि को दो चोरों के द्वारा एक किसान के मोटर चोरी करते हुए किसान ने रंगे हाथ पकड़ लिया. इस दौरान हो हल्ला होने पर आसपास के कई गांव के लोग जूट हो गए.फिर देर किस बात की थी चोरों को पिलर में बांधकर जमकर खातिरदारी की. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने दोनों पक्षों के साथ बैठक समझौता कराने के साथ साथ एक बंधक पत्र बनाकर दोनों चोरों को ग्रामीणों की भीड़ से मुक्त कर दिया गया. बता दे की आए दिन कुरेठा एवं सहजा क्षेत्र किसानों के खेत खलियानों से बराबर मोटर चोरी की घटना होती रहती है. अब तक में दर्जनों किसान के मोटर चोरी हो चुके हैं.वहीं इस आक्रोश में स्थानीय ग्रामीणों ने चोरों की जमकर खातेदारी की वही बता दें कि घटना के बाद दोनों चोरों की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन