बीइओ के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

Updated at : 11 Oct 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
बीइओ के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

बीइओ के स्थानांतरण पर दी गयी विदाई

विज्ञापन

– बीआरसी में शिक्षकों ने किया विदाई समारोह का आयोजन बरारी प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में शनिवार को बीइओ माधवेन्द्र कुमार के स्थानान्तरण पर विदाई समारोह आयोजित की गयी. प्रखंड के विद्यालय के शिक्षक-शिक्षकों ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पदाधिकारी की सकारात्मक सोच ने बीआरसी की कायाकल्प कर दी. शिक्षकों ने संयुक्त रूप से अंगवस्त्र बुके देकर सम्मान पूर्वक विदाई दी. नव पदस्थापित बीइओ राजकुमार सिंह का बुके अंगवस्त्र देकर स्वागत किया. सेवानिवृत बीइओ रामदहिन प्रसाद का भी शिक्षकों ने अंगवस्त्र देकर सम्मान किया. स्थानांतरित बीइओ माधवेन्द्र कुमार ने अपने कार्यकाल पर बीआरसी के लेखापाल व प्रधानाध्यापक भगत सिंह, विनोद कुमार दास, विरेन्द्र सिंह, बिपीन कुमार आदि के सहयोग की सराहना करते हुए बताया कि शिक्षा के मंदिर में गुरु की भूमिका से बेहतर समाज का निर्माण होता है. विदाई समारोह में प्रधानाध्यापक विपीन कुमार चौधरी, भगत सिंह, सच्चिदानंद दास, विनोद कुमार दास, लेखापाल संतोष पासवान, विरेन्द्र सिंह, दिगम्बर यादव, मनमीत कुमार, केएमपएस के राकेश रौशन, रविन्द्र चौधरी, छोटू कुमार सहित शिक्षक- शिक्षिका एवं बीआरसी कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन