अब्बास चौक से कादिर टोला तक सड़क नहीं बनने से आक्रोश

अब्बास चौक से कादिर टोला तक सड़क नहीं बनने से आक्रोश
निर्माण कार्य के चार वर्ष बाद भी सड़क कार्य पूरा नही होने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश अमदाबाद प्रखंड के अब्बास चौक से गरद टोला बैद्यनाथपुर होते हुए कादीर टोला तक में मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सड़क का निर्माण कार्य चार वर्ष बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ है. गारद टोला बैद्यनाथपुर के सड़क पर जल जमाव एवं किचनड़ हो गया है. लोगों में आक्रोश है. अब्बास चौक से गारद टोला बैद्यनाथपुर होते हुए कादीर टोला तक सड़क का निर्माण कार्य 16.04.2021 को प्रारंभ किया गया था. समाप्ति तिथि 16 अप्रेल 2022 है. इस सड़क में महज मिट्टी युक्त हल्का मटेरियल से कुछ वर्क किया है. अबतक पक्की कारण या सड़क निर्माण का कार्य पूर्ण नहीं किया गया. वर्ष के प्रथम बारिश में ही सड़क पर जल जमाव हो गया है एवं कीचड़ में हो गया है. लोगों को आवागमन करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीण सड़क पर उतरकर आक्रोश व्यक्त किया है. मो. मोफज्जल, सामीर, राशिद, सनजुर, रब्बानी, अकबर, सहनावाज, शर्माजुल, मुजम्मिल, इमाम, मुस्तकीम, हबीब, फहीम, परवेज, अजाबुल, सरफराज, तस्लीम, साउद, मुस्तकीम आदि ग्रामीणों ने कहा, संवेदक पिछले चार वर्षों में कार्य पूर्ण नहीं किया है. कुछ दिनों पूर्व सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था. वर्तमान समय में कार्य बंद है. सड़क पर जल जमाव हो जाता है एवं कीचड़ हो जाता है. आनेजाने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. उपरोक्त ग्रामीणों ने डीएम से सड़क की जांच कराने एवं सड़क का सीघ्र निर्माण कार्य कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




