कटाव पीड़ित 22 सितंबर को अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेंगे

कटाव पीड़ित 22 सितंबर को अनिश्चित कालीन धरना पर बैठेंगे
कुरसेला कटाव पीड़ितों ने मांगों को लेकर धरना आमरण अनशन का निर्णय किया है. इस बावत कटाव पीड़ितों ने शनिवार को गांधी घर तीनघरिया में बैठक कर यह निर्णय लिया. बैठक में सर्वसम्मति से 22 सितम्बर को प्रखंड मुख्यालय परिसर में कटाव निरोधी कार्य के मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरना आमरण अनशन करने का निर्णय लिया गया है. दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के कटाव पीड़ितो ने कहा कि तटीय क्षेत्र के गांवों में गंगा कोसी नदी के कटाव का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सरकार और संबंधित विभाग इसकी सुधि नहीं ले रहा है. कटाव पीड़ितों के समक्ष गांव का अस्तीत्व रक्षा का सवाल खड़ा हो गया है. कोसी गंगा नदी के कटाव से दक्षिणी मुरादपुर, जरलाही व पूर्वी मुरादपुर पंचायत की एक बड़ी आबादी प्रभावित हैं.कटाव रोकने के लिये सरकार अब तक कोई ठोस कार्य धरातल पर नहीं कर सका है.बदोलत नदी कटाव की विभिषिका गांवो को समाहित करने के लिये निरंतर आगे बढ़ रही है. वक्त रहते कटाव निरोधी कार्य नहीं होने से तटीय क्षेत्र के कई गांव का अस्तीत्व समाप्त हो जायेगा. कटाव पीड़ितों ने कहा कि उनके मांगों पर सुनवाई नहीं होने से आन्दोलन को चरणवद्व आगे बढ़ता जायेगा.मोके पर पूर्व सांसद नरेश यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन उर्फ गुड्डू यादव, मुखिया ललन राम, दिलखुश कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




