चालू वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें

Published by :RAJKISHOR K
Published at :17 Mar 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
चालू वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें

चालू वित्तीय वर्ष की लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करना सुनिश्चित करें

विज्ञापन

प्रभारी डीएम ने की योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा कटिहार समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में सोमवार को प्रभारी जिला पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता सुमन प्रसाद साह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक ने प्रभारी डीएम ने अद्यतन रिपोर्ट के आधार पर क्रमवार तरीके से विभिन्न विभाग यथा आपदा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कल्याण, अल्पसंख्यक, ग्रामीण कार्य प्रमंडल मनिहारी, बारसोई व कटिहार, आईसीडीएस, पशुपालन, पीएचईडी, योजना एवं विकास विभाग, मत्स्य, सहकारिता, जिला आपूर्ति, जिला पंचायती राज, उद्योग, पशुपालन, पर्यटन, खेल, एवं कृषि सूचना जनसंपर्क विभाग, सामान्य प्रशाखा, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के पदाधिकारियों से संबंधित विभाग अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का समीक्षा की गयी. बैठक में विशेष रूप से प्रत्येक मंगलवार को मुख्य सचिव, बिहार के द्वारा निर्धारित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही बैठक के अंतर्गत सभी बिंदुओं पर विस्तृत रूप से बारी-बारी से प्रत्येक विभागों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की गयी. साथ ही कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, अल्पसंख्यक समान्य प्रशासन के अंतर्गत लंबित मामले तथा अन्य संबधित विभागों के लंबित मामले को इसी वित्तीय वर्ष में निष्पादन करने को लेकर संबधित सभी पदाधिकारी को निर्देशित किया गया. बैठक में प्रभारी जिला पदाधिकारी के साथ-साथ , अपार समाहर्ता आपदा, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के अतिरिक्त अन्य जिला स्तरीय समन्वय समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन