पंचायत सरकार भवन व प्रगति यात्रा की घोषणा के अनुरूप भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

Updated:
विज्ञापन
पंचायत सरकार भवन व प्रगति यात्रा की घोषणा के अनुरूप भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करें : मुख्य सचिव

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय कार्यों के समन्वय के लिए विभिन्न विभागों यथा खाद व उपभोक्ता संरक्षण, भवन निर्माण, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, नगर विकास व आवास विभाग से संबंधित विस्तृत व विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

कटिहार. मुख्य सचिव की अध्यक्षता में प्रमंडलीय आयुक्त व डीएम के साथ वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से विभागीय कार्यों के समन्वय के लिए विभिन्न विभागों यथा खाद व उपभोक्ता संरक्षण, भवन निर्माण, उद्योग, ऊर्जा, पर्यटन, पीएचईडी, ग्रामीण कार्य, पथ निर्माण, नगर विकास व आवास विभाग से संबंधित विस्तृत व विस्तारपूर्वक समीक्षा की गयी. समीक्षात्मक बैठक में डीएम मनेश कुमार मीणा व संबंधित विभागों के पदाधिकारी जुड़े तथा आवश्यक निर्देशों को प्राप्त किया. बैठक में संबंधित विभागों के अद्यतन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. इस बैठक में विशेष रूप पंचायत सरकार भवन व प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणाओं से संबंधित योजना व परियोजना के लिए भूमि की उपलब्धता पर डीएम को विशेष ध्यान देने की आदेश दिया गया. साथ ही डीएम को समय सीमा के अंदर बारिश से पहले संबंधित कार्य को पूर्ण कराने को लेकर दिशा निर्देश दिया गया. इसके अलावा स्टेट हाईवे, नेशनल हाईवे, स्मार्ट मीटर, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना व उद्योग विभाग के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए जिले में जमीनों के चिह्नित करने का आदेश दिया गया. साथ ही मुख्यमंत्री महिला संवाद कार्यक्रम, डॉ भीमराव आंबेडकर समग्र सेवा अभियान व आपका शहर आपकी बात कार्यक्रम, टोला संपर्क योजना व अन्य संबंधित योजना के अद्यतन रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा की गयी व डीएम को निर्देशित किया गया कि इन अभियानों के दौरान जितने भी आवेदन आते है. उन सभी आवेदनों को ससमय निष्पादन कराना सुनिश्चित करेंगे व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत व समग्र रूप से चर्चा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में डीएम, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, जिला योजना पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय प्रशाखा व अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन