संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 29 को लगेगा रोजगार कैंप

Updated:
विज्ञापन
संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में 29 को लगेगा रोजगार कैंप

श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में आगामी 29 अगस्त को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

कटिहार. श्रम संसाधन विभाग जिला नियोजनालय के तत्वाधान में आगामी 29 अगस्त को डहेरिया स्थित संयुक्त श्रम भवन में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जायेगा. रोजगार शिविर में निजी कंपनी भाग लेंगी तथा ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर पद के लिए योग्य अभ्यार्थियों का चयन प्रक्रिया पूरी करेगी. जिला नियोजन पदाधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निजी कंपनी की ओर से शिविर में निर्धारित पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि ट्रेनी क्रेडिट ऑफिसर पद पर नियुक्ति की जायेगी. जिले के शिक्षित बेरोजगार पात्र युवकों से निर्धारित तिथि को भाग लेने की अपील करते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी ने कहा कि रोजगार शिविर में अपना बायोडाटा, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं जिला नियोजनालय, कार्यालय के निबंधन की छाया प्रति के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते है. यह जॉब कैंप पूर्वाह्न 10:30 बजे पूर्वाहन से 4:00 बजे अपराह्न तक आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन