आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर

Updated at : 23 Jan 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर

आदिवासी समुदाय के सशक्तिकरण पर जोर

विज्ञापन

दो दिवसीय आदिवासी, मकर संक्रांति व वसंत पंचमी महोत्सव का आगाज कटिहार कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी, मकर संक्रांति एवं वसंत पंचमी महोत्सव की शुरुआत की गयी. दो दिवसीय इस महोत्सव के पहले दिन स्थानीय टाउन हॉल में कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. सदर विधायक तारकिशोर प्रसाद, डीएम आशुतोष द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर इस महोत्सव का उद्घाटन किया. महोत्सव के तहत आदिवासी समुदाय एवं विभिन्न विभागों की ओर स्टॉल लगाया गया. जिसमें आदिवासी समुदाय की संस्कृति, परंपरा सहित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. आदिवासी समुदाय की सांस्कृतिक, आर्थिक एवं वर्तमान सामाजिक स्थिति पर परिचर्चा आयोजित की गयी. छात्र एवं छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना एवं वसंत पंचमी थीम पर नृत्य की प्रस्तुति की गयी. अतिथियों एवं वक्ताओं ने आदिवासी समुदाय गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए उनके सांस्कृतिक एवं आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक, राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की. साथ ही सरकार की ओर से चलायी जाने वाले योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी. कवि संगोष्ठी आयोजित की गयी. कवि गोष्ठी में डीएस कॉलेज के उर्दू विभाग के प्रोफेसर अनवर इरज, कलाम अजनबी, डॉ जवाहर देव, डॉ अवध बिहारी आचार्य, सुरेंद्र सरस, पूर्णिया के अंजू दास गीतांजलि, नेहा किरण, अधिकुउर रहमान, इब्राहिम सज्जाद, अजय मीत, प्रकाश तिवारी, आम्रपाली यादव उर्फ अंजुमन कौसर, केसरी आदि ने अपने-अपने रचनाओं की प्रस्तुति की. जिला कला संस्कृति पदाधिकारी रीना गुप्ता ने बताया कि कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से प्रकाशित सांस्कृतिक कैलेंडर 2025-26 के तहत आदिवासी महोत्सव, मकर संक्रांति महोत्सव एवं वसंत पंचमी महोत्सव को अपने जिलान्तर्गत हर्षोल्लास से मनाने के लिए निर्देशित किया गया है. आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि महोत्सव के दूसरे दिन यानी शनिवार को गोरखनाथ धाम मंदिर परिसर में आदिवासी समुदाय द्वारा लगाये गये स्टॉल का उद्घाटन किया जायेगा. उसके बाद आदिवासी समुदाय द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन