समाजवादी चिंतक डॉ राममनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग

समाजवादी चिंतक डॉ राममनोहर लोहिया को भारत रत्न देने की मांग
116 वीं जयंती पर किये गये याद कटिहार अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा बिहार राज्य जिला शाखा कटिहार के कार्यालय में सोमवार को जिलाअध्यक्ष अरविंद पटेल की अध्यक्षता में प्रखर समाजवादी नेता डॉ राममनोहर लोहिया की 116 वीं जयंती का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम डॉ लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया गया. अपर लोक अभियोजक विनोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि अपने देश की वर्तमान राजनितिक एवं सामाजिक परिवेश में डॉ राममनोहर लोहिया के विचार प्रासंगिक और कालजयी है. भारतीय राजनीति में नयी दिशा देने वाले महान सामाजिक चिंतक के रूप में वह सदैव याद किये जायेंगे. उन्होंने कहा कि डॉ लोहिया भारत के जाति व्यवस्था को बड़ी व्याधि मानते थे. वह इसे जड़ से समाप्त करने के प्रति संकल्पित थे. समाज के शोषित पीड़ित और दलित एवं वंचित समाज के उत्थान के लिए सवेदनशील थे. वे समाजवाद के सजग प्रहरी तथा समाजवादी दल के प्रेरणा श्रोत थे. वे शक्ति के विकेंद्रीकरण के समर्थक थे तथा एकाधिकार के विरोधी थे. श्री कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करते हुए कहा कि वे केंद्र सरकार से पहल करे ताकि डॉ लोहिया को भारत रत्न का सम्मान मिल सके. वरीय अधिवक्ता शिवनारायण सिंह, राजेंद्र मिश्रा श्यामदेव राय, रामविलास पासवान, धर्मेन्द्र कुमार.एवं जदयू नेता रमाकांत राय, दिलीप कुमार आदि ने भी अपने संबोधन में कहा की वे युग पुरुष थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




