जमीन से कुछ दूरी पर लटक रहा बिजली तार, हादसे को दे रहा निमंत्रण

Updated at : 10 May 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन से कुछ दूरी पर लटक रहा बिजली तार, हादसे को दे रहा निमंत्रण

जमीन से कुछ दूरी पर लटक रहा बिजली तार, हादसे को दे रहा निमंत्रण

विज्ञापन

कोढ़ा नगर पंचायत कोढ़ा के वार्ड नंबर 11 के आमलोग बिजली की गंभीर समस्या से जूझ रहे है. स्थानीय लोगों के अनुसार खेतों के नीचे से गुजर रहे बिजली के जर्जर तार किसी बड़े हादसे को दावत दे रहे हैं. इस संबंध में कई बार कनीय विद्युत अभियंता को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिससे लोगों में आक्रोश और भय दोनों व्याप्त है. मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने विद्युत विभाग को चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीण सड़क जाम करने के लिए बाध्य होंगे. इस आंदोलन में वे स्वयं भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि आमलोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. स्थानीय निवासियों ने बताया कि खेतों से गुजरते तारों के कारण किसान भयभीत हैं. दिन-रात खतरे के साये में जीवन यापन कर रहे हैं. विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर लोगों में रोष है. अगर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो क्षेत्र में उग्र प्रदर्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन