बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में लगी आग, धू-धूकर जला

Updated at : 10 May 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में लगी आग, धू-धूकर जला

बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से ट्रैक्टर में लगी आग, धू-धूकर जला

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के कोलासी में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जब एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड कोल्ड स्टोरेज के पास एक बगड़ा लदे ट्रैक्टर में अचानक भीषण आग लग गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा ट्रैक्टर और उस पर लदा बगड़ा जलकर राख हो गया. घटना ने पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मचा दी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर जिस स्थान पर खड़ा था. उसके पास से गुजर रही बिजली की सर्विस लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ. आशंका जताई जा रही है कि चिंगारी ट्रैक्टर तक पहुंची और उसने आग पकड़ ली. हालांकि प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और विद्युत विभाग को भी सूचित किया गया है. कोलासी पुलिस शिविर के प्रभारी मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया. दमकल वाहन समय रहते मौके पर पहुंच गया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. बताया गया कि ट्रैक्टर हाजीपुर निवासी रफीक का था. जिसमें भारी मात्रा में बगड़ा लदा हुआ था. आग लगने से पूरा ट्रैक्टर और उसमें लदा माल जल गया. जिससे लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. स्थानीय लोगों में दहशत आग की लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग और राहगीर घटनास्थल पर जुट गये. कुछ देर के लिए स्थानीय यातायात भी बाधित हो गया. लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर नाराजगी जताई और जल्द से जल्द बिजली तारों की स्थिति सुधारने की मांग की. फिलहाल पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि गर्मी के मौसम में इस तरह की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है. इसलिए सावधानी और सुरक्षा उपायों पर जोर देना जरूरी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन