एकौना-मरपा टोला सड़क की 8.59 लाख से होगी मरम्मत

Updated:
विज्ञापन
एकौना-मरपा टोला सड़क की 8.59 लाख से होगी मरम्मत

एकौना-मरपा टोला सड़क की 8.59 लाख से होगी मरम्मत

विज्ञापन

मनसाही कुरेठा पंचायत क्षेत्र के एकौना चौक पर मरपा टोला गांव जाने वाली पक्की सड़क जर्जर हो जाने को लेकर जिला परिषद फंड से मरम्मति करने को लेकर रविवार को पंचायत के मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने फीता काटकर कार्य को प्रारंभ कराया. 350 फीट की दूरी सड़क की मरम्मत को जिला परिषद फंड से प्राक्कलित राशि 8,59.400 रुपए से कराना है. जिप प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद ने कहा कि लंबे समय से जर्जक सड़क को दुरुस्त कर आमलोगों की मदद करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है. मुखिया अवधेश प्रसाद यादव ने कहा कि विकास ही मुख्य मार्ग एवं कार्यों को दर्शाता है. वार्ड तीन के पार्षद विनोद पंडित, धनराज पंडित, विक्की सिंह, राम आशीष सिंह, विद्यासागर, कन्हाई सिंह, कुंदन पंडित, निलेश सिंह, जवाहर पंडित सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन