ePaper

दो बाइकों की टक्कर में तीन बच्चे सहित आठ लोग जख्मी

Updated at : 07 Aug 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में तीन बच्चे सहित आठ लोग जख्मी

फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक के समीप स्टेट हाइवे 77 पर मंगलवार की रात दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये.

विज्ञापन

फलका. फलका थाना क्षेत्र के महेशपुर चौक के समीप स्टेट हाइवे 77 पर मंगलवार की रात दो बाइक में आमने-सामने टक्कर होने से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. सभी घायलों की हालत नाजुक है. इस घटना में शिवम मंडल उम्र 35 वर्ष, प्रियंका देवी उम्र 30 वर्ष, रजनीश कुमार उम्र 4 वर्ष, मीनू कुमारी उम्र 3 वर्ष, छोटी कुमारी उम्र दो वर्ष, पांचो साकिन रहटा और कृष्ण मुर्मू उम्र 28 वर्ष, मनोज हेम्बरम उम्र 20 वर्ष, अमित सोरेन उम्र 22 वर्ष तीनों साकिन बबुरबन्ना सभी थाना फलका जिला कटिहार निवासी बुरी तरह से जख्मी हो गये. सभी जख्मी को इलाज के लिए सीएचसी फलका लाया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी लोगों की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि फलका की ओर से एक बाइक कुरसेला की ओर जा रही थी. कुरसेला की ओर से एक बाइक तेज रफ्तार में फलका की ओर आ रही थी. दोनों बाइक में महेशपुर स्कूल के समीप आमने-सामने टक्कर हो गयी. जिसमें दोनों बाइक पर सवार सभी लोग जख्मी हो गये. घटना को देख घटनास्थल पर ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ पड़ी. घटना की सूचना पाते ही फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल एसआई राजू कुमार, शादाब अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त दोनों बाइक को थाना लाया एवं आगे की कार्रवाई में जुट गये. घटना के बाद जख्मी के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन