मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व संपन्न

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व संपन्न

मनिहारी में शांतिपूर्ण माहौल में बकरीद पर्व संपन्न

विज्ञापन

मनिहारी बकरीद पर्व मनिहारी में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में गुरूवार को मनाया गया. मनिहारी के नवाबगंज, मैदनीपुर, बौलिया, नारायणपुर, दिलारपुर, नीमा, फतेहनगर, कुमारीपुर, मनोहरपुर, नीमा, फतेहनगर, रतनपुर, बाघमारा, अमीराबाद व नगर के पश्चिम टोला, पूरब टोला, क्रांति चौक, बलदियाबाडी, मिलिक सहित अन्य पंचायतों व गांवों के मस्जिद और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गयी. मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बकरीद पर्व की बधाई दी. अनुमंडल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये थे. सभी चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी थी. एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने अनुमंडल के दोनों प्रखंड मनिहारी और अमदाबाद के कई ईदगाह और मस्जिद का जायजा लिया. मनिहारी बीडीओ सनत कुमार, सीओ निहारिका, पुलिस निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा भी जायजा लेते रहे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन