सोशल मीडिया पर एडिट वीडियो वायरल, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर एडिट वीडियो वायरल, गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर एडिट वीडियो वायरल, गिरफ्तार

विज्ञापन

डंडखोरा डंडखोरा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधित वीडियो एडिट कर वायरल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष को जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति ने साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला एक वीडियो को एडिट के सोशल मीडिया मर वायरल किया है. थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो वायरल करने वाले थाना अंतर्गत सौरिया पंचायत निवासी रमेश कुमार रविदास पिता भोला रविदास को हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया वीडियो एडिट कर वायरल किया गया युवक को उनके ननिहाल कदवा थाना अंतर्गत भर्री गांव से कदवा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया है. उसका मोबाइल जब्त कर लिया है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन