प्रशासन की अनदेखी से श्रद्धालु स्वयं बना रहे घाट

Updated at : 26 Oct 2025 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन की अनदेखी से श्रद्धालु स्वयं बना रहे घाट

प्रशासन की अनदेखी से श्रद्धालु स्वयं बना रहे घाट

विज्ञापन

कटिहार लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव लगातार विभिन्न छठ पूजा घाट का भ्रमण कर रहे हैं. तैयारी का जायजा ले रहे हैं. रविवार को समर्थकों के साथ मिलकर शहर के विभिन्न छठ पूजा घाट का भ्रमण किया. भ्रमण करते हुए उन्होंने तैयारी का जायजा लिया. कहा कि कई ऐसे छठ घाट है. जहां श्रद्धालुओं को स्वयं छठ घाट का निर्माण अपने खर्चे से करवाना पड़ रहा है जो बेहद दुखद है. उन्होंने कहा कि इस मामले में जिला प्रशासन और नगर निगम को और ज्यादा गंभीर होने की जरूर थी. कहा कि इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी से वार्तालाप हुई है. उन्हें निर्देश दिया है उम्मीद है कि जल्द जो भी कमी रह गई है. चंद्रभूषण सिंह, तेज नारायण सिंह, अखिलेश पोद्दार, प्रीतम चक्रवर्ती, रवि यादव, इम्तियाजुल, सुबोध यादव सहित कई कांग्रेस नेता व बुद्धिजीवि लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन