टीसीएस प्लेसमेंट में डीएस कॉलेज का दबदबा, 12 छात्रों का चयन

Updated:
विज्ञापन
टीसीएस प्लेसमेंट में डीएस कॉलेज का दबदबा, 12 छात्रों का चयन

डीएस कॉलेज

सबसे अधिक सफलता डीएस कॉलेज कटिहार को मिली, जहां के 12 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन किया गया. इस उपलब्धि से कॉलेज और क्षेत्र के छात्रों में उत्साह का माहौल है.

विज्ञापन

कटिहार से सरोज कुमार की रिपोर्ट:

सीमांचल क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार और करियर के नए अवसर खोलते हुए पूर्णिया विश्वविद्यालय ने विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के सहयोग से वैश्विक आईटी कंपनी टीसीएस, कोलकाता के साथ संयुक्त कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया. इस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के विभिन्न अंगीभूत और संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें कुल 23 छात्रों का चयन हुआ.

सबसे अधिक सफलता डीएस कॉलेज कटिहार को मिली, जहां के 12 विद्यार्थियों का टीसीएस में चयन किया गया. इस उपलब्धि से कॉलेज और क्षेत्र के छात्रों में उत्साह का माहौल है.

प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी डॉ भारत कुमार मेहर ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव के लिए पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुल 63 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था. टीसीएस की विशेषज्ञ चयन समिति द्वारा आयोजित बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया में छात्रों ने तकनीकी दक्षता, विश्लेषणात्मक क्षमता और संप्रेषण कौशल का बेहतर प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय में बढ़ती शैक्षणिक गुणवत्ता और कॉर्पोरेट तैयारी का प्रमाण है. प्लेसमेंट ड्राइव के सफल संचालन में विभिन्न कॉलेजों के सहायक प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा.

डॉ मेहर ने कहा कि यदि भविष्य में भी कॉलेजों का इसी तरह सहयोग मिलता रहा तो और बड़े स्तर पर मेगा प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किए जाएंगे, जिससे सीमांचल के युवाओं को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकेंगे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन