सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी

Updated at : 05 Jun 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी

सड़क दुर्घटना में बीस वर्षीय युवती समेत बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी

विज्ञापन

फलका पोठिया थाना क्षेत्र के भंगहा गांव में सड़क पार कर रही एक 20 वर्षीय युवती को एक अनियंत्रित बाइक चालक ने ठोकर कर मार दिया. जिसमें युवती व बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हालांकि स्थानीय ग्रामीण के सहयोग से दोनों जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फलका लाया गया. जहां दोनों जख्मी का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. भंगहा निवासी आशा कुमारी गांव में ही भोज खाने के लिए गई थी. भोज खाकर वापस लौट रही थी. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक बाइक अनियंत्रित होकर उन्हें ठोकर मार दिया. हालांकि इस दौरान बाइक चालक भी बाइक लेकर सड़क पर गिर पड़े. जिसमें युवती व बाइक चालक सुदीश कुमार चौधरी ग्राम भंगहा उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी को स्थानीय लोगों के मदद से इलाज के लिए फलका अस्पताल लाया गया. जहां दोनों जख्मी का चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर स्थिति चिंताजनक देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बाइक चालक सुदीश कुमार चौधरी के परिजन ने बताया कि जख्मी सुदीश कुमार चौधरी का परिजन फलका अस्पताल में प्रसव कराने आये थे. उन्हें ही देखने के लिए वे फलका अस्पताल आ रहे थे कि भंगहा ग्राम के निकट सड़क दुर्घटना हो गई और वे जख्मी हो गय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन