डॉ मृणाल वर्मा ने वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान का लिया पदभार

Updated:
विज्ञापन
डॉ मृणाल वर्मा ने वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान का लिया पदभार

डॉ मृणाल वर्मा ने वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान का लिया पदभार

विज्ञापन

– किसानों की बेहतरी के लिए नये यंत्रों का किया जायेगा प्रयोग कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार में डॉ मृणाल वर्मा ने वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान का पदभार डॉ राजीव सिंह से गुरूवार को ग्रहण किया. कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार में पहली बार कृषि अभियंत्रण पृष्ठभूमि के वैज्ञानिक की पदस्थापना हुई है. इनके पदस्थापना से जिले के किसानों को कृषि यांत्रीकरण के क्षेत्र में काफी सहायता मिलेगी. डॉ वर्मा ने बताया कि कटिहार जिले के किसानों की आय में वृद्धि के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम, अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण आयोजित करने के साथ- साथ मखाना किसानों की बेहतरी के लिए सबौर मखाना एक का बीज उत्पादन के साथ साथ कृषि में नए यंत्रों का प्रयोग उनकी प्राथमिकता में रहेगी. इससे पूर्व डॉ मृणाल वर्मा कृषि विज्ञान केंद्र बाढ़ पटना में पदस्थापित थे. इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ नंदिता कुमारी, डॉ सुशील सिंह, पंकज कुमार के साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कटिहार के सभी कर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन