मनिहारी नगर क्षेत्र में 15 स्थानों पर बनाया डाॅग फीडिंग प्वाइंट

मनिहारी नगर क्षेत्र में 15 स्थानों पर बनाया डाॅग फीडिंग प्वाइंट
मनिहारी मनिहारी नगर क्षेत्र में डाॅग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नगर पंचायत की ओर से डाॅग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है. मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में भी प्वाइंट बनाया गया. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार व नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार ने निरीक्षण किया. नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि नगर के सभी 15 वार्ड में डाॅग फीडिंग प्वाइंट बनाया गया है. डाॅग को यहा पर भोजन आम लोग दे सकते है. डाॅग भोजन के लिए कहीं-कहीं घूमते रहते है. किसी को काट लेते है. इसलिए ऐसी पहल की गयी है. जिनको भी इच्छा हो स्वेच्छा से चिन्हित प्वाइंट पर भोजन दे सकते है. डाॅग के संख्या को कम किया जायेगा. किसी एजेंसी का चयन कर या पशुपालन विभाग से संपर्क कर बंध्याकरण डाॅग का कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










