आमजनों की सुरक्षा में नहीं बरतें कोताही

आमजनों की सुरक्षा में नहीं बरतें कोताही
डायल-112 की ईआरवी टीम व बीट में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी का किया निरीक्षण कटिहार एसपी के निर्देशानुसार कटिहार डायल-112 की ईआरवी टीम एवं बीट में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी कर्मी का परिचारी पदाधिकारी ने निरीक्षण किया. बीते मंगलवार की रात न्यू मार्केट में पुलिस पदाधिकारी की लापरवाही से एक आभूषण दुकान में 26 लाख रुपए की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली. उक्त बीट में मौजूद पुलिस पदाधिकारी अपने कार्य से बिना सूचना के गायब थे. जिस कारण चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. बीट में तैनात पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी चुस्ती एवं मुस्तैदी के साथ कर रहे हैं. उक्त कार्यों का निरीक्षण परिचारी पदाधिकारी ने किया. ताकि बीट में तैनात पुलिस पदाधिकारी अपने कर्तव्य का निर्वहन मुस्तैदी से किया. निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की उपस्थिति, ड्यूटी रजिस्टर, उपकरणों की स्थिति तथा त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी. परिचारी पदाधिकारी ने सभी कर्मियों को सतर्क रहते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिया. साथ ही आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, नियमित गश्ती एवं समय पर घटनास्थल पर पहुंचने पर विशेष बल दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










