डीएम ने कोढ़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
डीएम ने कोढ़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

डीएम ने कोढ़ा में मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन

संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को दिये-निर्देश कटिहार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में कोढ़ा प्रखंड के सभागार कक्ष में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का समीक्षा किया गया. समीक्षा के क्रम में बारी-बारी बीएलओ से चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कागजात जांच की विस्तृत जानकारी ली गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. संबंधित सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को आदेश दिया गया कि प्रत्येक बुथवार निरीक्षण किया जाय तथा समय से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे. बैठक में डीएम के साथ-साथ अपर समाहर्ता विनोद कुमार, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी कटिहार आलोक चंद्र चौधरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी कोढ़ा एवं संबंधित अधिकारी के अतिरिक्त विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्य कर रहे सभी बीएलओ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन