- पूजा स्थल व जुलूस में डीजे व अश्लील गानों पर रहेगी रोक: थानाध्यक्ष

Updated at : 18 Jan 2026 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
- पूजा स्थल व जुलूस में डीजे व अश्लील गानों पर रहेगी रोक: थानाध्यक्ष

- पूजा स्थल व जुलूस में डीजे व अश्लील गानों पर रहेगी रोक: थानाध्यक्ष

विज्ञापन

सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित फलका फलका थाना परिसर में रविवार को सरस्वती पूजा शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थानाध्यक्ष रवि कुमार राय की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. पंचायत जनप्रतिनिधि के साथ बुद्धिजीवियों ने भाग लिया. विमर्श के बाद प्रस्ताव लिया कि सरस्वती पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों और मनचलों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. पकड़े जाने पर उनके खिलाफ शख्त कार्रवाई की जायेगी. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 25 जनवरी तक हर हाल में मूर्ति विसर्जन कर लेना है. पूजा स्थल व जुलूस में डीजे पर प्रतिबंध रहेगा. जुलूस व पंडाल में अश्लील गानों पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पकड़े जाने पर समान जब्ती के साथ उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. अगर कुछ भी होता है तो प्रशासन को तुरंत सूचना देने की बात कही गयी. ससमय उसे निबटाया जा सके. सरस्वती पूजा आपसी भाई-चारगी के साथ मनाने का निर्णय लिया. मुखिया संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार रंजन ने सरस्वती पूजा शांति पूर्ण मानाने को उपस्थित लोगों से सहयोग की अपील की. थानाध्यक्ष ने बताया जुलूस के दौरान सभी जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. अगर फिर भी किसी प्रकार का मामला होने पर जल्द ही इस की सूचना प्रशासन को देंगे. पूजा पंडाल में सीसीटीवी होना अनिवार्य होगा. मुखिया बिनोद मिर्धा, सरपंच संघ के अध्यक्ष चंदन मंडल, अमित मंडल, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष अनुज मंडल, सरपंच आमिल, कांग्रस के अध्यक्ष साजिद आलम, अब्दुल कलाम आजाद, एकराम, टुनटुन गुप्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन