महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का किया वितरण

Updated at : 19 Sep 2025 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का किया वितरण

महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का किया वितरण

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वां जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रसव महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया. भाजपा वरिष्ठ नेता गौरी शंकर चौधरी, सरदार रंजीत सिंह, कृष्ण मोहन साह, पंचानंद झा, अर्जुन सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 75 वीं जन्म दिवस को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता के साथ अस्पताल में महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण कर मनाने का कार्य किया है. साथ मरीजों के जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की कामना की. महिलाएं स्वस्थ्य होंगी तो समाज और देश स्वस्थ्य होगा. पीएम जन्म दिवस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह, सरिता कौर, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विक्की साह, विजय झा, भाजयुमो अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा, रविन्द्र यादव, राजेश पोद्दार, जगरन्नाथ तिवारी, राजकुमार पंडित, शिंकु देवी, धमेन्द्र राम, गुड्डु गुप्ता, प्रो विनोद प्रसाद यादव, मो इकलाख सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन