9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

विस्थापित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

विस्थापित परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

कटिहार बाढ़ से विस्थापितों का क्या दर्द होता है ये सिर्फ विस्थापित ही बता सकते है. उसी दर्द पर मरहम लगाने के उद्द्येश्य से लायंस क्लब कटिहार की ओर से उनके बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया. पूर्व अध्यक्ष लायन पंकज पूर्वे, लायन नरेश साह ने धुरियाही पंचायत के पंचायत भवन में 50 परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण करते हुए कहा कि लायंस जिलापाल लायन प्रदीप खेतान के प्रयास से लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ राहत सामग्री उपलब्ध कराया गया है. क्लब के पीआरओ लायन प्रिया गुप्ता ने जानकारी दी कि साड़ी, कंबल, चावल, आटा, सरसों तेल, सत्तू, मूढ़ी, नमक, हल्दी, चुड़ा, मोमबत्ती, माचिस इत्यादि का कीट वितरण किया गया. इस मौके पर लायन मनोज महासेठ उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि जल्द ही ठंड से बचने के लिए अलाव की व्यवस्था एवं कंबल वितरण की बात कही. इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel