सुतारा मेंही मिशन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Updated at : 14 Mar 2026 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
सुतारा मेंही मिशन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

सुतारा मेंही मिशन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

विज्ञापन

कुरसेला कुरसेला के सुरेश्वर नगर देवीपुर स्थित प्लस टू सुतारा मेंही मिशन स्कूल में विद्यालय का 16वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम उत्साह के साथ मनाया गया. वार्षिकोत्सव पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. नृत्य संगीत के प्रस्तुति कर छात्र- छात्राओं ने अतिथियों, अभिभावकों का मन मोह लिया. शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करुणेश्वर सिंह, विशिष्ट अतिथि नवोदय विद्यालय कोलासी कटिहार के प्राचार्य विजय कुमार, विद्यालय का एमडी प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पुनम प्रभात, विद्यालय के प्राचार्य सत्यजीत सिंह, डॉ प्रमोद कुमार, डॉ ऐश्वर्या सिंह, एडवोकेट आदित्य सिह, वरिष्ठ व्यवसायी कृष्णानंद चौधरी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया. विद्यालय के निदेशक प्रभात कुमार सिंह, निर्देशिका पूनम प्रभात, प्राचार्य सत्यजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया. कार्यक्रम में छात्र- छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक प्रस्तुतियां दिया. छत्रपति शिवाजी महाराज की जीवनी पर आधारित छावा एक्ट, महिषासुर वध, ऑपरेशन सिंदूर, हॉरर एक्ट, विष्णु दशावतार, नशा मुक्ति, भारतीय संस्कृति, त्योहारों पर आधारित नाट्य मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इसके अलावा स्टंट पिरामिड, भरतनाट्यम, कूचीपूड़ी, कथक, गरबा और वेस्टर्न डांस जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया. बच्चों की ऊर्जा, अभिनय और नृत्य कौशल की अतिथियों ने सराहना किया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री करुणेश्वर सिंह. विशिष्ट अतिथि नवोदय विद्यालय के प्राचार्य विजय कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में डॉ प्रमोद कुमार डीएम, एमडी कार्डियोलॉजिस्ट, पटना, डॉ ऐश्वर्या सिंह एमडी रेडियोलॉजिस्ट, पटना, एडवोकेट आदित्य सिंह लीगल एडवाइजर, सुतारा एमआईएम मिशन स्कूल प्राचार्य सत्यजीत सिंह, शिक्षक दीपक कुमार, कर्मी विवेक कुमार ठाकुर, मौजूद रहे. मंच संचालन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक ओम प्रकाश झा के नेतृत्व में किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन कोरियोग्राफर नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में किया. मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री करुणेश्वर सिंह ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं. उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों को इस प्रकार का मंच प्रदान करना सराहनीय पहल है. अपने सम्बोधन में उन्होंने अपने बड़े भाई अयोध्या प्रसाद हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक रहे स्वर्गीय सुरेश्वर सिंह के शिक्षा के प्रति समर्पण को भी याद किया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन