कार्यशाला में बूथ को मजबूत करने पर हुई चर्चा

प्रखंड के बलुआ पंचायत के बलुआ गांव में मंगलवार को भाजपा कार्य कमेटी व बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया.
हसनगंज. प्रखंड के बलुआ पंचायत के बलुआ गांव में मंगलवार को भाजपा कार्य कमेटी व बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद प्रसाद यादव ने किया. भाजपा मंडल महामंत्री सह प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार ने कहा कि भाजपा की कार्य कमेटी व बूथ सशक्तिकरण को लेकर कार्यकर्ता कार्यशाला का आयोजन किया गया है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी अपनी बूथ को कैसे मजबूत किया जाए. इस संबंध में कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गयी. मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा कैसे जागरूक करेंगे. सही मतदाताओं का चयन कैसे करें. इन सभी बातों को लेकर जागरूक किया गया. भाजपा से जुड़े लोगों ने इस संबंध में अच्छा प्रशिक्षण देते हुए महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया. जिसमें प्रखंड महामंत्री, बूथ अध्यक्ष, बूथ के महामंत्री, मंत्री समेत सभी भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए. इस मौके पर विकास विश्वास, शीतल प्रसाद साह, भागवत शर्मा, देवेंद्र महतो, मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुंवर, पप्पू मंडल, सुशील कुमार व अन्य भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










