फसल के उचित मूल्य व योजनाओं की स्थिति पर की चर्चा

Published at :05 Mar 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
फसल के उचित मूल्य व योजनाओं की स्थिति पर की चर्चा

फसल के उचित मूल्य व योजनाओं की स्थिति पर की चर्चा

विज्ञापन

कोढ़ा भारतीय किसान संघ का स्थापना दिवस प्रखंड इकाई कोढ़ा ने धूमधाम से मनाया. आयोजन सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, महिनाथपुर के प्रांगण में संपन्न हुआ. संघ के पदाधिकारी, स्थानीय किसान नेता और क्षेत्र के प्रबुद्ध किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान कृषि क्षेत्र की चुनौतियों, उपज के उचित मूल्य, सरकारी योजनाओं की स्थिति और समर्थन मूल्य पर गहन चर्चा की गयी. वक्ताओं ने किसानों को जागरूक रहने, अपनी मांगों को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाने और संगठित रहने पर जोर दिया. उत्तर बिहार प्रदेश महामंत्री मनोज गुप्ता ने कहा कि किसानों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत रहना होगा और संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करनी होगी. भारतीय किसान संघ हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी मजबूती से खड़ा रहेगा. जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक सही ढंग से नहीं पहुंच रहा है. मंत्री अक्षय कुमार ने किसानों को सरकार की नई कृषि नीतियों के बारे में जानकारी दी. इस अवसर पर कोषाध्यक्ष रामाकांत सिंह, जिला कार्यकारी तानानंद सिन्हा, किशोर सिंह, कोढ़ा के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, प्रखंड मंत्री जीवछ लाल सिंह, सह मंत्री अशोक कुमार सिंह, संजय कुमार, जगत नारायण सिंह, महिनाथपुर अध्यक्ष उमेश सिंह, मंत्री नागेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सिंह, चंदन यादव, परमानंद यादव, विजय यादव, अवधेश सिंह, सुनील सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे. ग्राम इकाई बिषहरिया से अध्यक्ष रणविजय सिंह, मंत्री अनिल सिंह, संजीव मेहता, सुनिल सिंह, अर्जुन राम, प्रमोद कुमार मेहता आदि शामिल हुए। इसी तरह, ग्राम इकाई शिशिया के अध्यक्ष मुकेश कुमार, मंत्री वरुण सिंह, अमर पाल, सुशील कुमार, राजीव कुमार, प्रदीप पासवान एवं ग्राम इकाई बहरहाल के मनोज सिंह और ललन सिंह भी मौजूद रहे।

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन