संगठनात्मक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर की चर्चा

संगठनात्मक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर की चर्चा
कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद के आवास पर रविवार को भाजपा कटिहार ग्रामीण मंडल की सांगठनिक बैठक मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि एवं राष्ट्रगीत के गायन से हुआ. संगठनात्मक कार्यक्रम कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियां के निर्वहन पर विस्तृत मंथन किया गया. मंडल की सांगठनिक बैठ प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आहुत की जायेगी. महीने के द्वितीय सप्ताह में जिला की सांगठनिक बैठक व तीसरे सप्ताह में पंचायत की बैठक की जायेगी. महीने के अंतिम सप्ताह में बूथ स्तर की सांगठनिक बैठक की जायेगी. जिसके लिए प्रभारी नियुक्त किया गया जो बूथ की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप की जानकारी और मन की बात सभी बूथों पर सुनी जाय. संरचना पूर्णतया न केवल तय करेंगे बल्कि बूथ की बैठक में मन की बात सुनिश्चित हो और भूत कमेटी के साथ सरल ऐप पर लोड करने की भी जिम्मेवारी का निर्वहन भी वे अनिवार्य रूप से करेंगे. बूथ स्तर की बैठक में शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, मंडल मोर्चा के अधिकारी, जिला एवं प्रदेश के ऐसे भाजपा पदाधिकारी जिनका उक्त मंडल में निवास हो. सांगठनिक बैठक में अवश्य भाग लेंगे. विस्तृत रूपरेखा से जिला महामंत्री गोविंद अधिकारी एवं पूर्व महामंत्री वीरेंद्र यादव ने अवगत कराया. तारकिशोर प्रसाद एवं जिला अध्यक्ष मनोज राय ने संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने की चर्चा कर मंडल पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया. वीरेंद्र यादव, मंडल प्रभारी प्रमोद कुमार महतो, संयोजक धर्मनाथ तिवारी, मंडल महामंत्री मनीष घोष, संजय दुबे, मंत्री चंद्रशेखर यादव, रामकृष्ण झा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, राधेश्याम गिरि, प्रशांत कुमार मंडल, क्रीडा प्रकोष्ठ के संयोजक बब्बन झा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीना तिवारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिट्टू सोनार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के संयोजक दिनेश पांडेय के साथ ही बड़ी संख्या में मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










