डीआईजी ने सुरक्षा को लेकर एनएच 31 कुरसेला कोसी पुल का किया निरीक्षण

Updated at : 09 May 2025 9:57 PM (IST)
विज्ञापन
डीआईजी ने सुरक्षा को लेकर एनएच 31 कुरसेला कोसी पुल का किया निरीक्षण

डीआईजी ने सुरक्षा को लेकर एनएच 31 कुरसेला कोसी पुल का किया निरीक्षण

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- कोसी पुल का निरीक्षण करते डीआईजी प्रतिनिधि, कुरसेला भारत-पाकिस्तान के बीच बड़े तनाव व ऑपरेशन सिन्दुर को लेकर नेपाल से सटे सात जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा के तहत पूर्णिया प्रक्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने एनएच 31 कुरसेला कोसी पुल का शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने साथ चल रहे पुलिस पदाधिकारी को की आवश्यक दिशा निर्देश दिये. जानकारी अनुसार डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों को एहतियात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया. ऑपरेशन सिंदुर को लेकर अहम जगहों की सर्तकता व सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ पैनी नजर रखी जा रही है. जानकारी अनुसार एनएच 31 सहित विभिन्न मार्गों पर गुजरने वाले वाहनों की जांच पड़ताल बढ़ायी जा सकती है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को पूर्णिया में अधिकारियों संग बड़ी बैठक करेंगे. उनकी बैठक को लेकर भी यह निरीक्षण माना जा रहा है. गर्थ लोगों के कुरसेला कोसी सड़क व रेल पुल कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज जिले के साथ कई अन्य राज्यों के आवागमन के लिए सबसे अहम माना जाता है. साइबर थाना का भी किया निरीक्षण इस दौरान डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कटिहार स्थित साइबर थाने का भी निरीक्षण किया है. साइबर थाना के पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने कई दिशा निर्देश जारी किया है. इस दौरान उन्होंने समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय भी पहुंचे और एसपी से जिले की सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन