पटना पुलिस मुख्यालय से डीआईजी देर शाम पहुंचे नवादा गांव

Published by :RAJKISHOR K
Published at :28 Apr 2025 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
पटना पुलिस मुख्यालय से डीआईजी देर शाम पहुंचे नवादा गांव

पटना पुलिस मुख्यालय से डीआईजी देर शाम पहुंचे नवादा गांव

विज्ञापन

पीड़ित महिलाओं से ली जानकारी कटिहार जिले के डंडखोरा थाना में पिछले दिनों हुए ग्रामीणों के हमले एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ की गई मारपीट के बाद नवादा गांव में मुखिया सह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सहित कई घरों में पुलिस की ओर से की गयी तोड़फोड़ की जांच के लिए पटना से पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय में पदस्थापित डीआईजी जयंत कांत अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ सोमवार की देर शाम नवादा गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. घटना के मुख्य आरोपित स्थानीय मुखिया सह भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष आलोक चौहान की पत्नी आरती कुमारी से डीआईजी ने पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने पूर्व मुखिया स्वर्गीय संजीव चौहान की पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्यों से भी जानकारी ली. स्थानीय कई महिलाओं से भी उन्होंने बातचीत की. महिलाओं ने पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई से डीआईजी को अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगायी. महिलाओं ने डीआईजी को बताया कि बड़ी संख्या में पुलिस बल आकर उनके घर पर तोड़फोड़ की. सामानों को क्षति पहुंचाया. महिलाओं एवं बच्चों के साथ मारपीट की एवं दुर्व्यवहार किया. अभी भी महिला एवं बच्चे डरे एवं सहमे हुए हैं. पुलिस मुख्यालय से पहुंचे डीआईजी ने महिलाओं को आश्वस्त किया कि किसी से डरने की जरूरत नहीं है. आप लोगों के साथ न्याय होगा और निर्भीक होकर अपने सामान्य दिनों की तरह अपने कार्यों में लगे रहिए. डीआईजी नवादा गांव के बाद पुलिस पदाधिकारी के साथ डंडखोरा थाना पहुंचे. डंडखोरा थाना में भी जांच पड़ताल कर पुलिस कर्मियों से बातचीत की. घटना की पूरी जानकारी ली. मुख्यालय से पहुंचे डीआईजी अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक को सौंपेंगे. बता दें सोमवार को दिन में ही पूर्णिया रेंज के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने थाना में आकर पूरी स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय पुलिस कर्मियों से बातचीत की. उसके बाद उन्होंने थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश महतो को निलंबित कर दिया. इस बीच देर शाम पटना पुलिस मुख्यालय से पहुंचे डीआईजी के निरीक्षण के बाद तरह-तरह की अटकलें लगायी जा रही है. माना जा रहा है कि कुछ पुलिस पदाधिकारी पर भी गाज गिर सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन