दियारा का कुख्यात अशोक व उसका भाई गिरफ्तार

एक राइफल, एक दोनाली बंदूक व 40 कारतूस पुलिस ने किया बरामद
कटिहार. दियारा का कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी व अन्य अपराधी को टाली बट्टा स्थित उसके घर में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. इस संदर्भ में एसपी जितेंद्र कुमार ने सोमवार को अपने वेश्म में प्रेस कर बताया कि बरारी थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार को सूचना प्राप्त हुई कि दियारा का कुख्यात अशोक चौधरी पिता बितन चौधरी टाली बट्टा स्थित अपने घर में है. थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी अविलंब मुझे दी. एसडीपीओ सदर टू धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बरारी थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक अभिषेक कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक छोटू कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक यमुना प्रसाद, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक गौरव कुमार, सिपाही रवि कुमार, राजू चौधरी, उदय कुमार के साथ टाली बट्टा स्थित उसके घर की चारों ओर से घेराबंदी कर छापेमारी की. मकई के भुटरी के नीचे छुपा कर रखा था हथियार व गोली
पुलिस को देख अपराधी फरार होने लगा. छापेमारी में गयी पुलिस टीम ने कुख्यात अपराधी अशोक चौधरी एवं भाई मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. जब पुलिस ने अपराधी से पूछताछ की. पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर उसके आंगन में बने झोपड़ी नुमा घर में रखें मकई के भुटड़ी के नीचे छुपा कर रखें एक राइफल एक दो नाली बंदूक एवं 40 जिंदा कारतूस बरामद किया. पुलिस ने दोनों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपित के विरुद्ध बरारी थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. किसानों के जमीन व फसल को लूटने के लिए घर में रखते हैं हथियारएसपी ने बताया कि अशोक चौधरी एवं मनीष कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियों ने बताया कि दियारा के किसानों के जमीन पर कब्जा जमाने एवं फसल लूटने को लेकर भारी मात्रा में हथियार रखते हैं. फसल लूटने या फिर जमीन कब्जा करने के दौरान किसान विरोध करते हैं तो उसका जवाब गोलियों से देते हैं. जिस कारण दियारा के किसान इन अपराधियों से दहशत में रहते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




