चैती दुर्गा पूजा पर मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने की पूजा

प्राणपुर पंचायत के मैना नगर गांव में मैना नगर कोठी मालिक की ओर से प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से चैती दुर्गा की पूजा-अर्चना की.
प्राणपुर. प्राणपुर पंचायत के मैना नगर गांव में मैना नगर कोठी मालिक की ओर से प्रतिमा स्थापित कर धूमधाम से चैती दुर्गा की पूजा-अर्चना की. दुर्गा पूजा कमेटी के अध्यक्ष अनूप नारायण सिंह ने बताया कि मैना नगर गांव में पचास वर्षों पूर्व पिता स्व हिरेंद्र नारायण सिंह ने मैना नगर गांव एवं कोठी की अमन-चैन कायम रखने तथा सुख-समृद्धि की कामना करते हुए चैती दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की थी. तब से माता दुर्गा माता कि पूजा अर्चना की जा रही है. दुर्गा पूजा के अवसर पर तीन दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया है. रात्रि में श्रद्धालुओं के लिए भक्ती नृत्य का आयोजन किया गया है. मैना नगर गांव में दुर्गा माता कि प्रतिमा स्थापित होने तथा मेला का आयोजन होने से प्राणपुर, मदनसाही, नाथनगर, सुरेन्द्र नगर, जलला हरिरामपुर, चौमुखा, कजरा टोला, सिरणडा गांव के ग्रामीणों में हर्षोल्लास का माहौल व्याप्त है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




