मनरेगा योजना का भुगतान नहीं होने से विकास कार्य बाधित

कदवा प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा योजना वर्तमान में जीरामजी योजना की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की राशि भुगतान नहीं होने से पंचायत का विकास बाधित है.
बलिया बेलौन. कदवा प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मनरेगा योजना वर्तमान में जीरामजी योजना की राशि वित्तीय वर्ष 2025-26 की राशि भुगतान नहीं होने से पंचायत का विकास बाधित है. निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद भी मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत में विकास कार्य ठप है. पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया की कुछ योजनाओं में मजदूरों का भी भुगतान नहीं हुआ है. सिमेंट, बालू, कंक्रीट आदि मेटेरियल की भी राशि बकाया है. राशि का भुगतान नहीं होने पर प्रतिनियुक्त भेंडर के द्वारा मेटेरियल देने से इंकार करने के कारण पंचायत में मनरेगा योजना से विकास कार्य बाधित हो रहा है. छह माह पहले योजना पूर्ण होने के बाद भी अब तक मेटेरियल का भुगतान नहीं होने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने आक्रोश जताते हुए कहा की राशि का शीघ्र भुगतान नहीं होता है तो विवश होकर इस योजना से काम नहीं करने की बात कही. पंचायत प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम पदाधिकारी से शीघ्र भुगतान की मांग की है. मुखिया संघ अध्यक्ष मेराज आलम ने कहा की राशि भुगतान के अभाव में पंचायतों में दूसरा योजना का शुभारंभ नहीं हो पाने के कारण विकास बाधित रहता है. साथ ही मजदुरों को काम नहीं मिलने से रोजगार के लिए पलायन करने में विवस होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










