संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया

संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया
कटिहार दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान जिला प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने किया. इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता प्रीति शेखर ने सैद्धांतिक अधिष्ठान एकात्म मानव दर्शन के विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया. उन्होंने संगठन की विचारधारा, राष्ट्रसेवा, अंत्योदय एवं कार्यकर्ता आधारित संगठन की मजबूती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया. पूर्व जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने अपने सत्र में कहा कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और विकास की सोच को पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं. पूर्व मंत्री हरि सहनी ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग ऐसे ही समर्पित कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त व संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है. यूपी से राज्यसभा सांसद अमर पल मौर्य ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के बीच संगठन-सरकार समन्वय विषय पर अपने विचार साझा किया. उन्होंने कहा कि आज सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं जिस प्रभावी रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं. उसका प्रमुख आधार हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम एवं समर्पण है. सत्र के अंतिम एवं समापन सत्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने प्रशिक्षण ले रहे कार्यकर्ताओं को अष्टम सत्र, कार्यकर्ता विकास-गुण आचरण और अपेक्षाएं के विषय पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपना उद्बोधन एवं मार्गदर्शन दिया. पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. जिनके मार्गदर्शन में संगठन निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर है. इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज राय, तीनों जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार एवं संचालन समिति ,सभी व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










