नाला निर्माण के बावजूद सड़क पर जलजमाव, परेशानी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :11 Apr 2025 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
नाला निर्माण के बावजूद सड़क पर जलजमाव, परेशानी

नाला निर्माण के बावजूद सड़क पर जलजमाव, परेशानी

विज्ञापन

कोढ़ा कोढा नगर पंचायत के वार्ड दो में नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत नहीं मिल सकी है. हालात यह हैं कि हल्की बारिश के बाद ही सड़कें और गलियां पानी से लबालब भर जाती है. इससे न सिर्फ स्थानीय लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है. बल्कि स्वास्थ्य संबंधी गंभीर खतरे भी उत्पन्न हो गयी है. स्थानीय निवासी सुरेश मिस्त्री के घर के सामने वाली सड़क पर बारिश के कुछ ही मिनटों में पानी भर जाता है. आसपास के लोग बताते हैं कि नाली का निर्माण तो कर दिया गया. लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं की गयी. यही वजह है कि बारिश का पानी बहने के बजाय सड़कों पर जमा हो जाता है. कई-कई दिनों तक ठहरा रहता है. ग्रामीण राजू यादव का कहना है कि नगर पंचायत द्वारा सिर्फ कागज़ों पर विकास कार्यों की खानापूर्ति की जा रही है. जमीन पर हालात जस के तस हैं. वार्ड संख्या दो के लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन