आजमनगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

Updated:
विज्ञापन
आजमनगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

आजमनगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

विज्ञापन

आजमनगर आजमनगर मुख्य बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराये जाने को लेकर आजमनगर अंचल से अतिक्रमणकारियों को लगातार नोटिस जारी करने के बाद भी अबतक आजमनगर बाजार अतिक्रमण मुक्त नहीं हो सका है. सुदूर देहात इलाकों में प्रशासन की ओर से लगातार अतिक्रमण हटाये जाने की प्रक्रिया जारी है. बाजार के सड़क की जमीन अतिक्रमण कर सड़क को छोटे साइज में करने वाले सफेद पोश पर प्रशासन की अब तक पहुंच नहीं हो पायी है. बाजार की सड़क दोनों तरफ से अतिक्रमण कर सड़क को गली में तब्दील कर दिया गया है. अंचल प्रशासन को इसकी खबर है. आजमनगर अंचल कार्यालय की ओर से अतिक्रमणकारियों को लगातार नोटिस जारी है.इसके बावजूद अतिक्रमण हटाया नहीं जा सका है. जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुनील सिंहा ने कहा कि मुख्य बाजार प्रखंड क्षेत्र के 28 पंचायतों के लिए व्यापारिक हब है. प्रखंड क्षेत्र के लोगों का आजमनगर में आना-जाना होता है. बाजार का सड़क अतिक्रमण कर लिए जाने से आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. डीएम संज्ञान में लें तथा आजमनगर बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराकर क्षेत्र के लोगों को सुविधा माहिया कराने कि मांग कि है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन