प्राणपुर से स्थानीय को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मांग

प्राणपुर से स्थानीय को कांग्रेस का प्रत्याशी बनाने की मांग
बलिया बेलौन प्राणपुर विधानसभा सीट जो लंबे समय से भाजपा का गढ़ मानी जाती रही है. इस बार एक बड़े राजनीतिक परिवर्तन की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. विधानसभा चुनाव 2025 में स्थानीय प्रत्याशी देने की मांग लगातार उठ रही है. स्थानीय में लोगों की पसंद कांग्रेस नेता आफताब कंचन है. लोगों का मानना है प्राणपुर के विकास के लिए एक ऐसे चेहरे की ज़रूरत है जो यहां की मिट्टी से जुड़ा हो स्थानीय हो. जो आमलोगों की समस्याओं को समझता हो और उनके बीच लगातार काम करता आया हो. वर्षों से महागठबंधन के कार्यकर्ता इस क्षेत्र में मेहनत करते रहे हैं. सही नेतृत्व के साथ भाजपा के वर्षों पुराने क़िले को ढहाना संभव है. उनके अगुवाई में आयोजित आंदोलनों, जन-जागरूकता अभियानों और चक्का जाम जैसे कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं और आम लोगों ने हिस्सा लिया. राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है कि महागठबंधन यदि उन्हें प्राणपुर से उम्मीदवार बनाता है तो इस बार मुकाबला बेहद रोचक और संतुलित हो सकता है. पिछले चुनावों में भाजपा ने इस सीट पर लगातार जीत हासिल की है. जनता अब परिवर्तन चाहती है. बेरोज़गारी, सड़क व शिक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर असंतोष बढ़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




