Katihar दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान : कोढ़ा में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

Author Md. tazim
Updated:
विज्ञापन
Katihar दहेज की मांग ने ली विवाहिता की जान : कोढ़ा में पति, सास-ससुर गिरफ्तार

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दहेज प्रताड़ना के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी.

विज्ञापन

कोढ़ा (कटिहार) से अमीर सोहेल की रिपोर्ट Katihar News : कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां दहेज प्रताड़ना के बाद एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मधेपुरा जिले के फुलौत थाना क्षेत्र के सपनी गांव निवासी देवेन्द्र मेहता ने अपनी पुत्री संगीता कुमारी की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाया है. बताया गया है कि संगीता की शादी वर्ष 2023 में कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर निवासी सूरज कुमार से हुई थी. शादी के बाद से ही पति, सास, ससुर और देवर द्वारा दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. पीड़ित पिता के अनुसार, उन्होंने कुछ महीने पहले 40 हजार रुपये और एक सोने का लॉकेट भी दिया था, इसके बावजूद प्रताड़ना बंद नहीं हुई. 24 अप्रैल 2026 को संगीता ने अपने पिता को फोन कर मारपीट और जान से मारने की धमकी की जानकारी दी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. अगले दिन, 25 अप्रैल को उसकी मौत की सूचना मिली. जब परिजन ससुराल पहुंचे, तो गले पर निशान देखकर हत्या की आशंका जतायी गयी. इस मामले में कोढ़ा थाना कांड संख्या 121/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, कटिहार के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सूरज कुमार, ससुर टुनटुन सिंह और सास साखो देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. दहेज जैसी कुप्रथा आज भी समाज में जड़ें जमाए हुए है. जरूरत है ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई और जागरूकता की, ताकि कोई और बेटी इसका शिकार न बने.

विज्ञापन
Md. Tazim

लेखक के बारे में

By Md. Tazim

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से स्नातक कर 2018 से अलग-अलग हिंदी न्यूज चैनलों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं. न्यूज नेशन में बतौर एसोसिएट प्रोड्यूसर दो साल का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर, बिहार में समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. आसपास घटने वाली चीजों पर बारीकी से नजर बनाए रखना और उसका विश्लेषण कर सरल और समझने योग्य तरीके से खबरों को पेश करने में विशेषज्ञता.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन