मारवाड़ी युवा मंच कटिहार के अध्यक्ष बने दीपक अग्रवाल

Updated at : 22 Mar 2026 7:29 PM (IST)
विज्ञापन
मारवाड़ी युवा मंच कटिहार के अध्यक्ष बने दीपक अग्रवाल

मारवाड़ी युवा मंच कटिहार के अध्यक्ष बने दीपक अग्रवाल

विज्ञापन

कटिहार स्थानीय ऋषि भवन में शनिवार को मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा की एक महत्वपूर्ण आम सभा एवं नवीन कार्यकारिणी घोषणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बैठक की शुरुआत में शाखा के अभिभावक आकाश अग्रवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया. जिनकी देखरेख में चुनावी प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई. सभा के प्रारंभ में पिछले सत्र के आय-व्यय का पूर्ण ब्योरा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया. इसके बाद आगामी सत्र के लिए नवीन कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया. जिसमें सर्वसम्मति से दीपक अग्रवाल को पुनः अध्यक्ष,मयंक पूरणमलका को सचिव एवं यश गोयल को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने तत्काल अपना पदभार ग्रहण करते हुए आगामी सत्र की कार्ययोजना एवं भावी सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की. विशिष्ट योगदान देने वाले सदस्यों को पुरस्कृत किया गया. जिनमें संजीव सुरेका को ””काँवरिया शिविर”” के सफल आयोजन, मयंक पूरणमलका को सह-सचिव के रूप में श्रेष्ठ कार्यों और नितेश मित्तल को निवर्तमान शाखा सचिव के रूप में उनके अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से आकाश अग्रवाल, संजीव सुरेका, अमित सुरेका, राहुल मुरारका, हेमंत केडिया, मयंक पूरणमलका, यश गोयल, वैभव मांडीवाल, सुमित मुकीम एवं सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे,सभी ने नवनियुक्त टीम को बधाई दी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन