सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व: डॉ सुशील

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 03 Jun 2026 5:43 PM

विज्ञापन

सीमांचल के समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को विधान परिषद में मिले प्रतिनिधित्व: डॉ सुशील

विज्ञापन

कटिहार जदयू के वरिष्ठ नेता डॉ सुशील कुमार सुमन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा तथा मंत्री लेशी सिंह से मांग की है कि सीमांचल क्षेत्र, विशेषकर कटिहार जिले के किसी योग्य, संघर्षशील और समर्पित जेडीयू कार्यकर्ता को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया जाय. डॉ सुमन ने कहा कि जेडीयू की स्थापना से अब तक सीमांचल के हजारों कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. इसके बावजूद आज तक इस क्षेत्र के किसी समर्पित कार्यकर्ता को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व का अवसर नहीं मिला. यह कार्यकर्ताओं की वर्षों पुरानी अपेक्षा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सीमांचल से हमेशा विशेष लगाव रहा है. कटिहार सहित पूरे सीमांचल की जनता ने भी जेडीयू को समय-समय पर भरपूर समर्थन दिया है. संगठन विस्तार से लेकर चुनावी जीत तक में यहां के कार्यकर्ताओं का योगदान अहम रहा है. कटिहार जिला जेडीयू के कर्मठ और संघर्षशील कार्यकर्ताओं के लिए पूरे बिहार में जाना जाता है. यहां ऐसे अनेक कार्यकर्ता हैं जिन्होंने बिना पद-प्रतिष्ठा की अपेक्षा के वर्षों तक पार्टी की निस्वार्थ सेवा की है. डॉ सुमन ने राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया कि सर्वेक्षण कर ऐसे कार्यकर्ता की पहचान की जाए जिसकी छवि स्वच्छ हो, जो जनप्रिय हो और कार्यकर्ताओं के बीच भी सम्मानित हो. ऐसे कार्यकर्ता को विधान परिषद भेजना सीमांचल के लाखों कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान होगा. इससे संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी. उन्होंने कहा कि यदि पार्टी जमीनी और जनप्रिय कार्यकर्ता को मौका देती है तो इससे साफ संदेश जायेगा कि जेडीयू अपने समर्पित कार्यकर्ताओं के त्याग का सम्मान करती है. इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और सीमांचल में पार्टी और मजबूत होगी. इस मांग का समर्थन शिवप्रकाश गाड़ोदिया, संजय सिंह, गुणसागर पासवान, नरेश शर्मा, रणधीर जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन