दरभंगा निवासी युवक की महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत

Updated:
विज्ञापन
दरभंगा निवासी युवक की महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत

युवक की मौत से परिवार में मातम का माहौल

विज्ञापन

बलिया बेलौन. महानंदा नदी में स्नान करने के दौरान सोमवार को दरभंगा के एक युवक की डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इसकी सूचना बलिया बेलौन थाना में आवेदन देकर मुन्नी फात्मा, पति जहांगीर अंसारी ने बताया है कि ग्राम अतलपटी चौक, वार्ड 34, थाना बेन्ता जिला दरभंगा का निवासी है. शनिवार को बेनी जलालपुर पंचायत के संकतरा गांव अपने रिश्तेदार के यहां आया. सोमवार को उनका बेटा मोदसीर अंसारी 19 वर्ष संकतरा बांध ढाला के पास महानंदा नदी में नहाने के क्रम में तेज धारा में बह जाने से डूबने से उसकी मौत हो गयी है. ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया. इस घटना पर मां मुन्नी फात्मा का रो-रोकर बुरा हाल है. जवान बेटा के नदी के तेज धारा में डब कर मौत होने फर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. चार भाई, एक बहन में यह घर का कमाने वाला युवक था. स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि नाहीद आलम ने बताया की युवक दरभंगा जिला का रहने वाला था. संकतरा गांव रिश्तेदार के यहां आया था. इस दुखद घटना में हिम्मत बढ़ाया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष दिलशाद खान के निर्देश पर सहायक अवर निरीक्षक दल-बल के साथ पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए. उन्होंने कहा की परिजनों के सलाह पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. समाचार लिखे जाने तक शव परिजन के पास था. पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया की जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन