KATIHAR तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 18 घंटे से बिजली गुल

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR तेज आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित, 18 घंटे से बिजली गुल

क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

विज्ञापन

कटिहार के कुरसेला से अजीत ठाकुर की रिपोर्ट :

क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के प्रकोप से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आंधी के कारण मक्का, गेहूं, केला, तरबूज और परवल की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. कटे हुए मक्का की फसल में बारिश का पानी भर जाने से किसानों को अतिरिक्त क्षति हुई है, जिससे वे काफी आहत हैं.

सड़कों पर जलजमाव

तेज आंधी के कारण आम और लीची के फल गिर जाने से बागान मालिकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है. बारिश के पानी से सड़कों पर जलजमाव हो गया, जिससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन बाधित हो गया है. सोमवार शाम से ही आंधी-बारिश के कारण बिजली आपूर्ति ठप है और लगभग 18 घंटे से लोग बिना बिजली के रह रहे हैं. बताया जा रहा है कि विद्युत व्यवस्था बहाल होने में शाम तक का समय लग सकता है. कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार टूट गए हैं. विशेष रूप से कुरसेला पुल के पास से गुजरने वाली विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसकी मरम्मत में समय लग सकता है.

मक्के की फसल की कटाई भी रुकी

बारिश के कारण पकी हुई मक्के की फसल की कटाई भी रुक गई है. किसानों को कटे हुए मक्का की तैयारी में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. बागान मालिकों का कहना है कि इस वर्ष आंधी और बारिश का प्रकोप अधिक है, जिससे आम और लीची की फसल को भारी नुकसान हुआ है. जानकारी के अनुसार, इस बार फसलों के उत्पादन में कमी आने की आशंका जताई जा रही है. नया चौक, कुरसेला के समीप एसएच-77 पर जलजमाव के कारण आवागमन बाधित हो गया था. हालांकि, नगर पंचायत द्वारा टैंकर से पानी हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारु कर दिया गया.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन