छह महापर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

Updated at : 24 Oct 2025 7:45 PM (IST)
विज्ञापन
छह महापर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

छह महापर्व को लेकर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

कटिहार लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर भीड़ उमड़ पड़ी. एक और छठ को लेकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य राज्यों से त्यौहार में लोग अपने-अपने घर लौट रहे हैं तो दूसरी ओर गंगा स्नान को लेकर भी कटिहार रेलवे स्टेशन पर लोगों का तांता ट्रेन में चढ़ने के लिए लगा रहा. बताते चले की रेलवे ने चालू त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने के लिए व्यापक और सुव्यवस्थित प्रबंध किए हैं. रेलवे ने दिवाली पूजा और छठ पर्व के दौरान यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से 12,011 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन की है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्षेत्र में 48 विशेष त्यौहार ट्रेनें चल रही हैं. सितंबर से दिसंबर 2025 तक विभिन्न मार्गों पर कुल 620 यात्राएं करेंगी. कटिहार, न्यू जलपाईगुड़ी, गुवाहाटी, जोगबनी और किशनगंज जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, पैसेंजर एनाउंसमेंट सिस्टम, पंखे, अतिरिक्त टिकट काउंटर और स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीनों सहित विशेष व्यवस्था की गई है. कटिहार, किशनगंज, न्यू जलपाईगुड़ी, सोनपुर, दौरम मधेपुरा, अगरतला, न्यू तिनसुकिया, एसएमवीटी बेंगलुरु, अमृतसर, पटना, डिब्रूगढ़, गोरखपुर, सिलचर, नाहरलगुन, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची, चर्लपल्ली, मुंबई सेंट्रल, आगरा छावनी, जोगबनी, लामडिंग, हावड़ा, गोमती नगर, आनंद विहार, कामाख्या और कई अन्य प्रमुख गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चल रही हैं. आज की निर्धारित ट्रेनें इस प्रकार हैं ट्रेन संख्या 07541 कटिहार-दौरम मधेपुरा दैनिक स्पेशल कटिहार से 19:00 बजे प्रस्थान करेगी और दौरम मधेपुरा 22:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07542 दौरम मधेपुरा- कटिहार दैनिक स्पेशल दौरम मधेपुरा से 22:45 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 02:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07540 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 20:30 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 21:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07539 मनिहारी – कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 06:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07551 मनिहारी- कटिहार दैनिक स्पेशल मनिहारी से 00:15 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 01:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07552 कटिहार- मनिहारी दैनिक स्पेशल कटिहार से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और मनिहारी 03:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07555 कटिहार- जोगबनी दैनिक स्पेशल कटिहार से 21:30 बजे प्रस्थान करेगी व जोगबनी 01:15 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07554 जोगबनी- कटिहार दैनिक स्पेशल जोगबनी से 02:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 05:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05733 अमृतसर- किशनगंज साप्ताहिक स्पेशल अमृतसर से 04:25 बजे प्रस्थान करेगी और किशनगंज 17:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05932 डिब्रूगढ़- कोलकाता साप्ताहिक स्पेशल डिब्रूगढ़ से 17:00 बजे प्रस्थान करेगी और कोलकाता 00:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 06560 नारंगी- एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक स्पेशल नारंगी से 05:30 बजे प्रस्थान करेगी और एसएमवीटी बेंगलुरु 09:45 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05740 न्यू जलपाईगुड़ी – पटना साप्ताहिक स्पेशल न्यू जलपाईगुड़ी से 05:00 बजे प्रस्थान करेगी और पटना 17:40 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 05739 पटना- न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक स्पेशल पटना से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और न्यू जलपाईगुड़ी 09:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 07046 चर्लपल्ली- नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल चर्लपल्ली से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और नाहरलगुन 16:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल- कटिहार साप्ताहिक स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और कटिहार 07:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04196 जोगबनी- आगरा छावनी साप्ताहिक स्पेशल जोगबनी से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और आगरा छावनी 07:10 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 03006 लामडिंग- हावड़ा साप्ताहिक स्पेशल लामडिंग से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और हावड़ा 12:30 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 04008 आनंद विहार टर्मिनल- जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल आनंद विहार टर्मिनल से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और जोगबनी 17:00 बजे पहुंचेगी. ट्रेन संख्या 08621 रांची- कामाख्या साप्ताहिक स्पेशल रांची से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी और कामाख्या 23:00 बजे पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन