अलविदा जुमा की नमाज में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

Updated:
विज्ञापन
अलविदा जुमा की नमाज में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

अलविदा जुमा की नमाज में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़

विज्ञापन

आजमनगर रमजान के चौथे अशरे तथा माहे रमजान की विदाई के मौके पर अलविदा की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई. प्रखंड क्षेत्र के प्रत्येक मस्जिद कमेटी के द्वारा नमाजियों के लिए व्यापक व्यवस्था किया गया था. मस्जिद में जगह कम पड़ गई, वहां बरामदे में नमाज के लिए जगह बनाई गई. कुछ जगहों पर टेंट के माध्यम से नमाजियों को जगह उपलब्ध कराई गई. आजमनगर बाजार के निकट बड़ी मस्जिद, छोटी मस्जिद, तहसीलदार टोला स्थित बड़ी मस्जिद, बघौरा गांव स्थित छोटी बड़ी मस्जिद, मशाल टोली के बड़ी मस्जिद में अकीदत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई. मस्जिद के इमाम मो0 अनवार आलम ने कहा कि रमजान के महीने में एक नेकी के बदले अल्लाह ताला 70 नेकी प्रदान करते हैं. सुन्नत नमाज़ अदा करने पर फर्ज के बराबर अजर मिलता है. रमजान के अंतिम अशरे में जहन्नम से निजात पाने के लिए नमाज के बाद अल्लाह से रूबरू होकर दुआ मांग कर अजर हासिल की जा सकती है. देश में खुशहाली आऐ, दुनिया में देश का नाम रोशन हो उसके लिए दुआ अवश्य मांगे. हाफिज मोहम्मद अनवार आलम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नमाज के बाद देश में खुशहाली आए, इसके लिए दुआ अवश्य करें.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन