विजय बाबू पोखर पर चैती छठ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
विजय बाबू पोखर पर चैती छठ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विजय बाबू पोखर पर चैती छठ में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन

फोटो 5 कैप्शन- विजय बाबू पोखर में मौजूद श्रद्धालु व विजय स्पोटिंग क्लब के पदाधिकारी व सदस्य प्रतिनिधि, कटिहार औद्योगिक प्रांगण क्षेत्र विजय बाबू पोखर पर विजय स्पोर्टिंग क्लब के नेतृत्व में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदयीमान सूर्यदेव को अर्घ देने के साथ धूमधाम से संपन्न हो गया. अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि नगर निगम के महापौर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, उप महापौर मंजूर खान, नगर निगम के सभी पदाधिकारी, जिला प्रशासन सक्रिय रूप से लगकर विजय बाबू के पोखर पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर पोखर के चारों ओर साफ सफाई, लाइटिंग की व्यवस्था, पोखर के अंदर बेरिकेटिंग की व्यवस्था की थी. सफल बनाने में विजय स्पोर्टिंग क्लब के अध्यक्ष विकास सिंह, श्यामल किशोर सिन्हा, सूरज कुमार, आजाद सिंह, नौशाद सिद्दीकी, असद इकबाल, मनोज कुमार चुन्नू, गौरव साह, प्रेम कुमार साह, दिग्विजय सिंह, राजीव कुमार विश्वकर्मा, प्रहलाद कुशवाहा, प्रदीप साह, राजा केसरी, मोहन बादवानी, रमाकांत कुशवाहा, चंदन सिंह, मौसम कुमार सिंह, लालमोहन सिंह, प्रमोद पासवान, पिंटू यादव, रंजन सिंह, डिंपी मंडल, संतोष कुमार एसके, राजू यादव, राकेश शर्मा, मनोवर इस्लाम मुख्य रूप से उपस्थित थे. उदयीमान सूर्य भगवान को अर्घ देने के साथ चैती छठ संपन्न फोटो 6 कैप्शन- मौके पर मौजूद छठ व्रती व श्रद्धालु प्रतिनिधि, कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व चैती छठ उदयीमान सूर्य को अर्घ देने के साथ संपन्न हो गया. कोढ़ा घाट, कोलासी घाट, लालू बाबू पोखर, कुतरिम घाट सहित विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही. कई लोगों ने अपने घर के छत पर छठ किया. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी. घाटों पर साफ-सफाई, रोशनी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. इस तरह चार दिनों तक चले इस महापर्व के समापन पर श्रद्धालु आनंद और आत्मिक शांति का अनुभव करते हुए अपने घर लौटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन