गुरु पर्व को प्रभात फेरी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
गुरु पर्व को प्रभात फेरी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

गुरु पर्व को प्रभात फेरी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन

बरारी प्रखंड के श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का तीन दिवसीय गुरुपर्व 22 से 24 अगस्त को लेकर चौथे दिन अमृत वेले प्रभात फेरी निकाली गयी. नगर पंचायत बरारी के वार्ड 10 बसे सिख व सतसंग प्रेमी श्रद्धालु सहित लोगों के बीच अमृत वेले एतिहासिक गुरुद्वारा भवानीपुर गुरुबाजार काढागोला साहिब से निकलकर शब्द गायन करते हुए घर घर लोगों को जगा रहे. तीन दिवसीय गुरुपर्व में शामिल होने के लिए सतसंग प्रेमी को आमंत्रित किया जा रहा है. बुधवार सुबह निकली प्रभात फेरी पूर्व प्रमुख नीलम कौर, प्रधान अमरजीत सिंह, मधेली गुरुद्वारा के प्रधान गोविंद सिंह, प्रधानाध्यापक भगत सिंह, प्रीत पाल सिंह, सतनाम सिंह, राजापाखड़ गुरुद्वारा के प्रधान कमल सिंह, उपमुखिया बिमल सिंह, बाढ़ नियंत्रण के बलवंत सिंह, नगर पंचायत उप मुख्य पार्षद अमन कुमार ने प्रभात फेरी में निशान साहिब की आराधना कर संगतों की सेवा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन